दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर आज पथरिया में टमाटर केचअप और अन्य प्रोडक्ट का उत्पादन कर रहे गोविंद सिंह के लघु उद्योग केंद्र पहुंचे। उन्होंने यहां पर टमाटर केचअप किस तरह से उत्पादन होता है, का निरीक्षण किया एवं पूरी जानकारी हासिल की। गोविंद सिंह ने अपने इस प्लांट में किस तरह से टमाटर केचअप तैयार किया जाता है की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अपने प्रोडक्ट का मार्केटिंग के समस्या बताई। उन्होंने कहा कि अभी स्थानीय स्तर पर ही उनका उत्पाद विक्रय हो रहा है। मेले में दिल्ली भी उत्पाद को लेकर गए थे किंतु अभी इनको मार्केट व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं हुआ है।

            कलेक्टर श्री कोचर ने यहां पर तैयार हो रहे अन्य प्रोडक्ट का भी अवलोकन किया। उन्होंने यहां तैयार किया जा रहे अचार, मिर्ची, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर का अवलोकन किया और अचार की एक सीसी भी उन्होंने खरीदी।

            कलेक्टर श्री कोचर ने गोविंद सिंह से कहा कि वह अपना उत्पाद दमोह लाये, सप्ताह में 1 दिन के लिए उन्हें कलेक्ट्रेट पेरिसर में आकर विक्रय करने की बात कही। टोमेटो केचअप का उत्पादन कर रहे गोविंद सिंह का यह यूनिट 2022-23 से उत्पादन कर रहा है। श्री सिंह अपने इस उत्पादन से खुश तो है किंतु उन्हें बड़े स्तर पर मार्केटिंग की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि हमें इस हेतु कुछ मदद होनी चाहिए। इस अवसर पर उद्यान विभाग के सहायक संचालक यश कुमार सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।