देवास lआज कृषक भारती सेवा केंद्र देवास पर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता द्वारा, श्री गोपेश पाठक उप संचालक कृषि, देवास एवं लोकेश गंगराडे, सहायक संचालक कृषि, देवास के द्वारा केंद्र का भ्रमण किया गया | इस अवसर पर कलेक्टर महोदय द्वारा केंद्र पर उर्वरक लेने के लिए उपस्थित ग्राम लोहारी, बैरागढ़, चिड़ावद, बरखेडा, राजोदा, रंधनखेडी, टोंककला, सिया, गौरवा इत्यादि गावं के किसानो से विस्तार से चर्चा की गई | वरि. क्षेत्रीय प्रबंधक, कृभको इंदौर श्री जी.पी. शर्मा द्वारा कलेक्टर महोदय को कृषक भारती सेवा केंद्र से विगत 4 वर्षो में किसानो को उपलब्ध करवाए गये उर्वरक, अन्य कृषि आदानो एवं अन्य सेवाओ  के बारे में विस्तार से अवगत करवाया गया | इस अवसर पर कलेक्टर महोदय को कृभको प्रधानमंत्री कृषि समृधि केंद्र देवास (PMKSK) पर किसानो को कृषि विज्ञान केंद के वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग के अधिकारी द्वारा समय समय पर दिए जाने वाले प्रशिक्षण के बारे में अवगत करवाया गया | किसानो द्वारा केंद्र पर उर्वरको की बिक्री प्रणाली एवं अन्य सुविधाओ व व्यवस्थाओ पर संतोष व्यक्त किया गया  तथा बताया की कृभको के इस केंद्र पर वर्ष भर सभी प्रकार के उर्वरक, जैव उर्वरक, बीज एवं अन्य कृषि आदान शासन द्वारा निर्धारित दरो पर ही उपलब्ध करवाया जाते है | अभी वर्तमान में भी जिले में NPK खाद की कमी है किन्तु हमें कृभको केंद्र पर आसानी से NPK खाद मिल रहा है | कलेक्टर महोदय द्वारा किसानो से वार्तालाप करने एवं सभी व्यवस्थाओ की समीक्षा करने के उपरांत कृषक भारती सेवा केंद्र, देवास द्वारा देवास जिले में निभाई जा रही उर्वरक वितरण व्यवस्था की सराहना की गई | साथ ही केंद्र के सेल्स मेन लक्ष्मण सिंह सोनगरा की भी उचित व्यवस्था एवं वितरण के लिए प्रशंसा की गई | भ्रमण के दौरान  कृभको बीज इकाई देवास के प्रक्रिया प्रभारी जयप्रकाश पाटीदार, सुनील शर्मा एवं खाद लेने आए लगभग 50-60 किसान उपस्थित रहे  |