दतिया l आज के पावन दिन दंदरौआ सरकार में हनुमान जी का दिव्य डॉक्टर स्वरूप दर्शन को प्राप्त हुआ।
जहाँ प्रभु केवल आराध्य नहीं, बल्कि पीड़ा हरने वाले करुणामय चिकित्सक बनकर विराजमान हैं।

भक्तों की मान्यता है कि जिस भावना से प्रभु को सजाया जाता है, उसी भावना से वे भक्तों के कष्ट हरते हैं।
आज जब दंदरौआ हनुमान जी डॉक्टर रूप में सजे हैं, तो ऐसा प्रतीत होता है मानो
वे तन ही नहीं, मन और आत्मा के भी रोगों का उपचार स्वयं कर रहे हों।

यह दर्शन केवल नेत्रों का नहीं,
यह विश्वास का, आश्वासन का और आरोग्य का दिव्य अनुभव है।

ॐ श्री दंदरौआ हनुमते नमः