सीहोर विकासखंड के ग्राम सांकल, छतरपुरा स्थित श्री राम बीज उत्पादक समिति का कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्था के गोदाम तथा बीज प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान कृषि विभाग के उप संचालक श्री केके पाण्डे सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय किसान उपस्थित रहे ।

 

      निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने बीज तैयार करने के सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बीज प्रसंस्करण की संपूर्ण प्रक्रिया ग्रेडिंग, पैकेजिंग तथा भंडारण और विक्रय की व्यवस्था देखी। इस समिति द्वारा लगभग 900 क्विंटल बीज उत्पादन किया जाता है। क्षेत्र के 1000 से अधिक किसानों द्वारा इस बीज उत्पादक समिति से बीज लिया जाता है।

 

      कलेक्टर श्री सिंह ने उपस्थित किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि   उन्नत बीज का उपयोग तथा नवीनतम कृषि पद्धतियों का उपयोग करने के लिए कहा। उन्होंने किसानों से कहा की खेती में आ रहे बदलाव के बारे में अपडेट रहना चाहिए और खेती के दौरान कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार खाद , बीज और कीटनाशकों का उपयोग करना चाहिए।