महिला कृषक पुष्पा बाई को पीएम किसान सम्मान निधि की राशि से कृषि कार्यों में मिल रही सहायता

विदिशा l प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सिंगल क्लिक से महाराष्ट्र में आयोजित कार्यक्रम में देश के किसान सम्मान निधि प्राप्त कर रहे किसानों के बैंक खातों में सीधे राशि अंतरित की है, जो विदिशा जिले के ग्राम दाउदपुरा की महिला कृषक श्रीमती पुष्पा बाई कुशवाहा के बैंक खाते में भी प्राप्त हुई है।
राशि प्राप्त होने पर पुष्पा बाई कुशवाह ने प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट किया है , उन्होंने बताया कि वह दाउदपुरा गांव में सात वीघा भूमि में कृषि कार्य करती हैं। जिसमें वह गेहूं, धान सहित सब्जी की फसल की बोवनी करती हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना तहत प्राप्त होने वाली राशि से उन्हें कृषि कार्यों में सहायता मिलती है। वह आज पीएम किसान उत्सव दिवस पर विदिशा के कलेक्ट्रेट स्थित बेतवा सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा भी प्रतिवर्ष छह हजार इस प्रकार कुल 12 हजार रु की राशि किसान सहायता के रूप में प्रदाय करने के लिए मुख्यमंत्री जी के प्रति भी धन्यवाद व्यक्त किया है।