सागर  l पीएम मोदी ने कहा कि आज सागर की धरती पर जनसमर्थन का सागर उमड़ा है। पिछली बार आपने यहां से भाजपा को रिकार्ड तोड़ जीत दर्ज करवाई थी। सागर ने फिर मन बना लिया है, फिर एक बार मोदी सरकार साथियों…देश के विकास के लिए एक मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है, ये मध्य प्रदेश के लोग बहुत अच्छे से जानते  हैं l मोदी ने कहा कि विकास तब होता है जब सही नीतियां हो, सही विजन हो, इसलिए देश हो या मध्य प्रदेश विकास तभी आया जब भाजपा आई। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के समय में एमपी की पहचान बीमारू राज्य की थी। आज वही मध्य प्रदेश भाजपा की सरकार में विकास की नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में केन बेतवा लिंक योजना का एतिहासिक काम शुरू हो गया है। एमपी में अच्छे हाइवे का नेटवर्क बनाया जा रहा है। नर्मदा प्रगति पथ और विंध्य प्रगति पथ और मध्य भारत प्रगति पथ हो बुंदेलखंड प्रगित पथ अब नए मध्य प्रदेश की पहचान बन रहा है।   पीएम मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस की एक ऐसी सच्चाई देश के सामने आई है, जिसे सुनकर हर देशवासी सन्न हो गया है। हमारा संविधान साफ-साफ मना करता है कि किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। खुद बाबा साहेब अंबेडकर भी धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे, लेकिन कांग्रेस ने वर्षों पहले धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए भांति भांति के हथकंडे अपना रही है।

पीएम मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को देश के संविधान से नफरत है। इनको भारत की पहचान से नफरत है। इसलिए ये हर उस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिससे देश कमजोर हो, देश की साख कमजोर हो। आज कांग्रेस का हिडेन एजेंडा बाहर आया है। आज कांग्रेस ने कहा है कि वह inheritance tax लेगी। मेहनत करके, मुसीबतों को झेल कर जो संपत्ति आपने बचाई है, कांग्रेस सरकार बनने के बाद वह आपसे लूट लेगीकर्नाटक में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया है। इसके लिए कांग्रेस ने गैर कानूनी तरीके से एक चालाकी की है। मुस्लिमों की सभी जातियों को OBC कोटा में डाल दिया है। ऐसा करके OBC को मिलने वाले बहुत बड़े हक को छीनकर धर्म के आधार पर दे दिया। कांग्रेस यही फॉर्मूला पूरे देश में लागू करना चाहती है।

अगले 5 सालों तक आपको राशन की चिंता नहीं
पीएम मोदी ने कहा कि आपकी अपेक्षाएं शिक्षा स्वास्थ्य की पूरी हो रही है, इस क्षेत्र का अब औद्योगीकरण किया जाएगा। एमपी सरकार इस हेतु प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सभा में माताएं भी आई है, मोदी सरकार ने हमेशा आपकी चिंता की है। गरीब कल्याण का कार्य निरंतर जारी है। आपको गारंटी देता हूं कि अगले 5 सालों तक आपको राशन की चिंता करने की जरूरत नहीं है। स्वसहायत समूह की तीन लाख महिलाओ को लखपति बनाने का संकल्प लिया है जो मैं पूरी करके दिखाऊंगा।