अनुसूचित जाति मोर्चा 28 जुलाई को प्रदेश भर में करेगा पौधारोपण

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत 28 जुलाई को प्रदेश भर में पौधारोपण करेगा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने बताया कि मोर्चा 28 जुलाई को जिला स्तर पर 111 और मंडल स्तर पर 21 पौधे लगाने जा रहा है।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जाटव ने आज ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत पौधारोपण के लिए जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जिलों और मंडलों में तय समय पर पौधारोपण किया जाए। डॉ. जाटव ने बताया कि पौधारोपण अभियान के तहत मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजी. सूरज खरे को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।