भोपाल l लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने पेरिस ओलंपिक-2024 में हॉकी में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी में पदक जीतकर हॉकी टीम ने भारत का मान बढ़ाया है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक मुक़ाबले में स्पेन की टीम को 2-1 से शिकस्त दी। साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने 52 वर्ष बाद लगातार दो ओलंपिक में मेडल प्राप्त करने का कीर्तिमान रचा है।

भारत ने अभी तक सर्वाधिक 13 पदक हॉकी में जीते हैं जिनमे 8 स्वर्ण, 1 रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं।