पन्ना l भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने आज  खजुराहो संसदीय क्षेत्र के प्रवास के दौरान पन्ना जिले के पवई विधानसभा चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने हर बूथ पर 370 वोट प्राप्त करके प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 400 सीटों के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर शत-प्रतिशत वोट मतदान हो इसके लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। भाजपा का कार्यकर्ता कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता है। कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाती है, उसका वह बखूबी निर्वहन करता है। यही देवदुर्लभ कार्यकर्ता पार्टी को चुनाव में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाता है। लोकसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को बूथ पर मजबूती से काम करते हुए पार्टी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाना है।