भोपाल l भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। यह विजय भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों को जनता के अपार समर्थन का परिणाम है। भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से अमरवाडा में कमल खिला है। अमरवाड़ा उपचुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं ने बूथ-बूथ पर अनथक परिश्रम किया है। भाजपा की यह विजय हमारे शीर्ष नेतृत्व की रणनीति, संगठन-तंत्र की शक्ति और बूथ कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। भाजपा सरकार अमरवाड़ा के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण के लिए सदैव संकल्पित है। यह विजय भाजपा कार्यकर्ताओं के मेहनत के साथ जनता के संकल्प की जीत है। इस विजय के लिए मैं एक बार फिर से अमरवाड़ा की जनता जर्नादन को हृदय से आभार करता हूं और पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं का बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।