*प्रेस नोट*भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में लाडली बहनों को 450 रूपए में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्णय लेने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कैबिनेट की बैठक में प्रदेश की करीब 2 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को दो-दो लाख का बीमा कवर देने पर भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के समय उज्जवला योजना की हितग्राही लाड़ली बहनों को 450 रूपए में गैस सिलेंडर प्रदान करने का संकल्प लिया आज इस संकल्प को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पूरा किया है। रक्षाबंधन से पूर्व लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश की करीब 40 लाख लाड़ली बहनों को आर्थिक संबल मिलेगा। श्री शर्मा ने प्रदेश की लाडली बहनों की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।  

भाजपा सरकार ने रक्षाबंधन के महीने में दिया लाखों बहनों को उपहार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की समस्त गैस कनेक्शनधारी के साथ उन लाड़ली बहनों को भी 450 रूपए में गैस सिलेंडर मिलेगा, जिनके नाम से गैस का कनेक्शन है। इस तरह से प्रदेश की करीब 40 लाख लाड़ली बहनों को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने रक्षाबंधन का उपहार दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। आज मध्यप्रदेश सरकार ने करीब दो लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को भी बड़ा उपहार देते हुए उन्हें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत दो-दो लाख का बीमा कवर देने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। आज भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव में किया अपना एक और संकल्प पूरा किया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही कह चुके हैं कि प्रदेश में पहले से संचालित जनहितैषी कोई योजना बंद नहीं की जाएगी। भाजपा सरकार महिला, युवा, गरीब, किसानों एवं हर वर्ग के लिए संचालित योजनाओं को और बेहतर तरीके से सफल संचालन के लिए प्रतिबद्ध है।