भाजपा की सरकार किसान हितैषी सरकार है - कृषि मंत्री श्री कंसाना

खाद वितरण व्यवस्थाओं को लेकर कृषि मंत्री ने ली बैठक
भोपाल l मध्य प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐंदल सिंह कंसाना जी ने मध्यप्रदेश में खाद वितरण व्यवस्थाओं को लेकर समस्त उच्च अधिकारियों से चर्चा की। जिसमें प्रबंध संचालक, मार्कफेड श्री आलोक सिंह जी, संचालक कृषि श्री अजय गुप्ता जी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान माननीय कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना जी ने भाजपा सरकार को किसान हितेषी सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है। प्रदेश में खाद वितरण व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। और जहां भी खाद की कमी होगी उसकी पूर्ति की जाएगी। किसानों को कोई भी समस्या ना हो इसे लेकर सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। भाजपा सरकार लगातार सभी के हित में काम कर रही है।