आज मध्य प्रदेश में सभी मंडलों के कार्यकर्ता बनेंगे सक्रिय सदस्य ,बनाऐंगे रिकॉर्ड

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी पार्टी के सक्रिय सदस्य बने। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सक्रिय सदस्य बनाया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश एवं जिला सदस्यता टोली ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी को सक्रिय सदस्यता ग्रहण कराई। सक्रिय सदस्य बनने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की नई ऊर्जा प्रदान करेगा। सदस्यता अभियान की तरह मध्यप्रदेश सक्रिय सदस्यता अभियान में भी इतिहास बनाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज शुक्रवार से मध्यप्रदेश में सक्रिय सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ हो गया है। मध्यप्रदेश ने संगठन पर्व के लक्ष्य से अधिक 1 करोड़, 53 लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं। कल शनिवार को प्रदेश के सभी मंडलों में पार्टी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में सक्रिय सदस्य बनकर इतिहास बनाएंगे।
*कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बनकर भाजपा को और अधिक सशक्त बनाएं- डॉ. मोहन यादव*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बहुत प्रसन्नता है कि मुझे विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का सक्रिय सदस्य बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। सक्रिय सदस्यता पार्टी की आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करता है। भाजपा का सक्रिय सदस्य बनना आत्मा की सुख, शंति के साथ ही भौतिक रूप से भारत की उन्नति व प्रगति के मूल उद्देश्य की प्राप्ति भी है। मैं राज्य के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करता हूं कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ सतत आगे बढ़ने वाली भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य बनें। सक्रिय सदस्य बनकर कार्यकर्ता भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने में अपना योगदान दें। मध्यप्रदेश सदस्यता अभियान की तरह सक्रिय सदस्यता अभियान में भी इतिहास बनाने का कार्य करेगा।
*कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बनकर पार्टी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं- श्री विष्णुदत्त शर्मा*
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पार्टी का सक्रिय सदस्यता ग्रहण कराकर सक्रिय सदस्यता अभियान का प्रदेश में शुभारंभ किया गया। मैं प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करता हूं कि वे सक्रिय सदस्य बनकर पार्टी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। कल मंडल स्तर तक अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। मध्यप्रदेश भाजपा संगठन पर्व की तरह सक्रिय सदस्यता अभियान में भी इतिहास रचेगी। पार्टी के संविधान के अनुसार 50 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बन सकते हैं।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री, विधायक व प्रदेश सदस्यता अभियान के संयोजक श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अगवाल, वरिष्ठ नेता श्री शैलेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, ग्वालियर संभाग के प्रभारी श्री विजय दुबे, जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, जिला महामंत्री श्री रविन्द्र यति उपस्थित रहे।