वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सिग्रामपुर में किया पौधारोपण वन संरक्षण एवं कूप उपचार कार्यशाला में हुए शामिल

दमोह l प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के आव्हान पर राज्य भर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। इसको सफल बनाने के लिए प्रदेश भर में 8 लाख से अधिक पौधारोपण किये जा रहे है, जिसके तहत आज सिग्रामपुर में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया गया। इस आशय के विचार वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने एक पेड़ मां के नाम अभियान‘ के तहत रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व की सिग्रामपुर रेंज में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। कार्यक्रम में वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह उईके खास तौर पर मोजूद थे।
राज्यमंत्री श्री अहिरवार ने कहा इस मानसून के दौरान ज्यादा से ज्यादा पोधरोपण किया जाये। इस हेतु आमजनो को भी प्रेरित किया जाये कि वे भी अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव-खेत-खलिहानों और शहरों को खूब हरा-भरा करने के लिए पौधारोपण जरूर करें।
राज्यमंत्री श्री अहिरवार वन संरक्षण कूप उपचार कार्यशाला में भी शामिल हुए।
इस दौरान वन पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार का स्वागत वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह उईके ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।
कार्यक्रम में वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह उईके, उपवन मंडल अधिकारी तेंदूखेड़ा आरसी चौबे, उपवन मंडल अधिकारी दमोह प्रतीक दुबे, सिग्रामपुर रेंजर आश्रय उपाध्याय, सेंचुरी रेंजर आजाद कुरेशी, तेजगढ़ रेंजर नीरज पांडे सहित सभी रेंज अधिकारी, वन स्टाफ, वन समिति के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एवं पुलिस स्टाफ की मौजूदगी रही।