भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का निधन

यादों में हमेशा जीवित रहेंगे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा भोपाल l भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सदस्य पूर्व मीडिया प्रभारी अपने आप में भारतीय जनता पार्टी को समेटे हुए एक विराट व्यक्तित्व वरिष्ठ लेखक कई भाषाओं पर कमान रखने वाले आदरणीय प्रभात झा जी हम सब लोगों के बीच में नहीं रहे हैं। उनके निधन से मध्य प्रदेश में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं में अत्यंत दुख का वातावरण व्याप्त है। ईश्वर से प्रार्थना है कि भगवान उनको शिव चरणों में स्थान दे और उनके परिवार को इतनी शक्ति देकर वह इस सदमे को झेल सके। इस दुख की घड़ी में योगेन्द्र शर्मा, ज्ञानेश्वर शुक्ला ,घनश्याम पांडे , यूके अवस्थी ,भूपेंद्र सिंह,अशोक शर्मा समेत सत्य सनातन समूह के सभी सदस्यों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं l