जबलपुर
राइस मिल के भौतिक सत्यापन में गड़बड़झाला सामने आया
24 Jan, 2025 09:32 PM IST | INDIATV18.COM
बालाघाट। कलेक्टर श्री मृणाल मीना द्वारा गत दिवस जिला उपार्जन समिति की बैठक में दिए निर्देशानुसार शुक्रवार को संयुक्त जांच दल द्वारा माँ कमला देवी राइस मिल गर्रा की जांच...
जिले में गेहूँ उपार्जन हेतु पंजीयन की व्यवस्था को बनाया जाए सहज और सुगम
23 Jan, 2025 10:23 PM IST | INDIATV18.COM
अनूपपुर। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन पंजीयन की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक लेकर...
किसानों को उपार्जित धान का शेष भुगतान तीन दिवस में कराएं
23 Jan, 2025 10:01 PM IST | INDIATV18.COM
रीवा l कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने धान उपार्जन की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि 23 जनवरी धान उपार्जन की अंतिम तिथि है। जिन केन्द्रों...
किसान केवल एफएक्यू गुणवत्ता के गेहूं ही समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए लाएं
23 Jan, 2025 09:55 PM IST | INDIATV18.COM
छिंदवाड़ा । कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में रबी उपार्जन की तैयारी को लेकर कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपार्जन प्रक्रिया को...
उप संचालक कृषि श्री सिंह ने टीम के साथ विजिट कर फसल स्थिति का अवलोकन किया
23 Jan, 2025 09:48 PM IST | INDIATV18.COM
छिंदवाड़ा। उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने आज टीम के साथ छिन्दवाड़ा ब्लॉक के ग्राम झिरलिंगा, झंडा, खापमिट्ठे, जामुनझिरी और पुआमा का विजिट कर फसल स्थिति का अवलोकन किया एवं किसानों...
विद्यार्थियों को जैविक कीटनाशकों के निर्माण एवं फसलों में उपयोग का दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण
23 Jan, 2025 09:41 PM IST | INDIATV18.COM
कटनी - स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नई शिक्षा नीति के अंतर्गत स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ स्वरोजगार स्थापित करने...
राइस मिल का भौतिक निरीक्षण किया, उपार्जन धान की पूरी मात्रा भंडारित पाई
22 Jan, 2025 10:59 PM IST | INDIATV18.COM
मुरैना /विगत दिवस संभाग स्तरीय समाचार पत्र में ‘‘मुरैना में धान खरीदी कागजों में, लाखों का रूपये का हो रहा गोलमाल‘‘ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर को...
डॉ. राठौर व उनकी पत्नी ने बिना हवा, मिट्टी व पानी के उगाई कश्मीर जैसी केसर
22 Jan, 2025 10:39 PM IST | INDIATV18.COM
मंदसौर l डॉ. कुणाल राठौर व पत्नी डॉ. निकिता राठौर ने पर्यावरण नियंत्रण करके हवा, मिट्टी व पानी का उपयोग किए बगैर ऐरोपॉनिक तकनीक से केसर उगाई है। ग्रोथ व पैदावार...
विपणन संघ के भण्डारण केन्द्रों एवं पैक्स में उर्वरक की उपब्धता
22 Jan, 2025 10:31 PM IST | INDIATV18.COM
रीवा एवं मऊगंज जिले में विपणन संघ के भण्डारण केन्द्रों एवं पैक्स में वर्तमान में उर्वरक की उपलब्धता है। जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार रीवा जिले के...
कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम के तहत आत्मा मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आज
22 Jan, 2025 10:15 PM IST | INDIATV18.COM
कटनी - कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा अंतर्गत आत्मा मैनेजमेंट कमेटी की बैठक बुधवार 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे से कार्यालय परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय में आयोजित की गई...
छात्र-छात्राओं को अश्वगंधा औषधीय पौधे के गुण में बारे में जानकारी दी
21 Jan, 2025 10:07 PM IST | INDIATV18.COM
सागर l राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड नई दिल्ली द्वारा स्वीकृत राज्य औषधीय पादप बोर्ड म.प्र. द्वारा निर्देशित परियोजना अश्वगंधा कैंपेन अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा ओजस्विनी कॉलेज सागर में औषधीय गुण,...
उपसंचालक कृषि ने विभागीय प्रदर्शनों का अवलोकन किया
21 Jan, 2025 10:01 PM IST | INDIATV18.COM
सीधी। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने जानकारी देकर बताया है कि राष्ट्रीय खाद सुरक्षा मिशन टरफा योजनान्तर्गत रबी 2024-25 में आयोजित चना किस्म जेजी.36 एवं जौ किस्म...
अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स व जैविक मेला जिले के प्रगतिशील कृषक व एफपीओ हुए रवाना
21 Jan, 2025 09:53 PM IST | INDIATV18.COM
नरसिंहपुर। कर्नाटक राज्य सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स व जैविक मेला- 2025 का आयोजन पैलेस ग्राउंड बैंगलोर में 23 जनवरी से 25 जनवरी 2025 तक किया जायेगा। एक जिला- एक उत्पाद...
कृषि विभाग के अधिकारियों ने किया जैविक खेती का निरीक्षण
21 Jan, 2025 09:51 PM IST | INDIATV18.COM
जबलपुर l अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री रवि कुमार आमवंशी अनुविभागीय कृषि अधिकारी सिहोरा द्वारा आज ग्राम धमधा के कृषक श्री जयराम केवट के खेत में की जा रही जैविक खेती...
कृषक फॉर्मर आई.डी हेतु ग्राहक सेवा केंद्र सीएससी, एमपी ऑनलाईन अथवा स्थानीय पटवारी से करें संपर्क
21 Jan, 2025 09:47 PM IST | INDIATV18.COM
कटनी - केन्द्र शासन की अनूठी पहल के चलते अब शासन की समस्त योजनाओं का लाभ लेने के लिये प्रत्येक किसानों की फार्मर आईडी बनना अनिवार्य है। जिसके परिणामस्वरूप जिन किसानों की फार्मर आईडी अब तक नहीं बन पाई है उन्हें जनवरी में मिलने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त नहीं मिल पायेगी। पूरे प्रदेश के साथ-साथ कटनी जिले में भी कुल 1 लाख 76 हजार 762 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत दर्ज हैं जिन्हें सम्मान निधि के रूप में 2-2 हजार रुपये साल में 3 बार मिलते हैं। जिले में आयोजित राजस्व महाभियान 3.0 के तहत खाताआधार लिंक, फार्मर आईडी सहित पीएम किसान सम्मान निधि योजना का काम किया जा रहा है।वन क्लिक पर मिलेगा किसानों को लाभसंयुक्त कलेक्टर ने बताया कि शासन स्तर की किसी भी प्रकार की योजना का लाभ किसानों को वन क्लिक में मिल जाए इस हेतु किसानों की आईडी बनाई जा रही है। आईडी बनी होने से वास्तविक किसानों का डाटा सरकार के पास रहता है। कार्ड बनने के बाद किसान का एक यूनिक आईडी नंबर जनरेट होगा। जिसमे हर खातेदार का खसरा, हिस्सा, मोबाइल नंबर, आधार संख्या, ई-केवाईसी विवरण रहेगा तथा भू-अभिलेख में परिवर्तन होने पर पोर्टल पर जानकारी स्वतः ही अपडेट हो जाएगी।फार्मर आईडी के लाभप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित केंद्र की 6 योजनाओं के लिए अलग- अलग चक्कर नहीं लगाना होगा। सहायता योजना, कृषि ऋण योजना, मुख्यमंत्री किसान स्वास्थ्य कार्ड, कृषि मृदा मशीनीरीकरण योजना जैसे राज्य सरकार की योजनाओं के लिए अब सिर्फ एक फार्मर आईडी कार्ड ही देना होगा।प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजकिसान आईडी फार्मर रजिस्ट्री एमपी मोबाइल एप से किसान द्वारा, फार्मर सहायक एमपी मोबाइल एप से स्थानीय युवा द्वारा, कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से https://mpfr.agristack.gov.in/k~ के द्वारा, पटवारी लॉगिन में सारा एप के माध्यम से फार्मर आईडी बन सकेगी। फार्मर आई डी बनवाने हेतु स्थानीय युवा को शासन द्वारा मानदेय भी दिया जायेगा। उक्त फॉर्म सबमिट होने के बाद सत्यापन के बाद 24 घंटे में फार्मर आईडी किसान के मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से आ जाएगी। फार्मर आई.डी हेतु कृषि भूमिस्वामी का बी-1, खसरा या ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड, आधार पंजीकृत मोबाइल नंबर, समग्र आई.डी नंबर आवश्यक है।पीएम किसान एवं अन्य कार्यपीएम किसान का लाभ लेने हेतु पात्र किसानों को ई-के.वाय.सी कराना अनिवार्य है यह कार्य वे किसी भी एम.पी ऑनलाईन, सीएससी में जाकर अंगूठे अथवा ओटीपी के माध्यम से कर सकते हैं। ई-के.वाय.सी न होने से भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है। अभी भी जिला कटनी में कई पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी लंबित है।पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खातों में सीधे लाभ दिया जा सके इस हेतु आधार आधारित पेमेंट योजना की गई है । इसके लिये पात्र हितग्राहियों को अपने बैंक में जाकर डीबीटी सक्रिय कराना जरूरी हो गया है ताकि किसानों की एनपीसीआई की प्रक्रिया पूर्ण की जा सके। जिले में कई पात्र हितग्राहियों की एनपीसीआई किया जाना अभी भी लंबित है।संयुक्त कलेक्टर ने जिले के सभी कृषक भाइयों-बहनों से अनुरोध है कि निकटतम ग्राहक सेवा केंद्र सीएससी अथवा एमपी ऑनलाईन, या स्थानीय युवा अथवा ग्राम के पटवारी से शीघ्र संपर्क कर अपनी-अपनी फार्मर रजिस्ट्री, आई.डी. अनिवार्य रूप से बनवाने तथा लंबित ई-केवायसी का कार्य पूर्ण कराने हेतु कहा है ताकि शासन द्वारा देय पीएम किसान योजना, सीएम किसान योजना की राशि आपके खाते में निरंतर आती रही। साथ ही आपके बैंक अकाउंट से आधार को लिंक कराये जाने


