जबलपुर
हल्दी की विपणन व्यवस्था को सुचारू और बेहतर बनाएं
17 May, 2024 09:23 PM IST | INDIATV18.COM
कृषि उत्पादन आयुक्त मध्यप्रदेश शासन श्री एसएन मिश्रा ने कहा है कि शहडोल संभाग मे उद्यानिकी फसलों की उत्पादन की विपुल संभावनाएं हैं। उन्होनें कहा है कि कृषि वैज्ञानिक किसानों...
बायो-डीकंपोजर घोल से जैविक खाद बनाने की विधि कृषि वैज्ञानिको ने दी सलाह
17 May, 2024 09:09 PM IST | INDIATV18.COM
दमोह l इफको बायो-डीकंपोजर लाभकारी सूक्ष्म जीवों के एक समूह से बना है, जो फसल के अवशेषों, जानवरों के अपशिष्ट, गोबर और अन्य कचरे को तेजी से जैविक खाद में परिवर्तित करता है।...
किसानों की आय बढ़ाने योजनाओं में कन्वर्जेंस आवश्यक
17 May, 2024 09:02 PM IST | INDIATV18.COM
मंडला कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए विस्तृत योजना तैयार करें। किसानों की आवश्यकताओं को समझते हुए हितग्राहियों का चिन्हांकन...
ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत कृषक उपार्जन केन्द्र एवं तिथि का चयन करे स्वंय
17 May, 2024 08:58 PM IST | INDIATV18.COM
कटनी - जिले में चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जन हेतु सात केन्द्र स्थापित किये गये है। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि ई-उपार्जन पोर्टल पर चना, मसूर एवं...
किसान उर्वरक का अग्रिम उठाव सोसायटी से कर सकते है
17 May, 2024 04:19 AM IST | INDIATV18.COM
मुरैना l आगामी खरीफ फसल के लिये डीएपी, यूरिया किसान के लिये महत्वपूर्ण होता है। इसलिये किसान उर्वरक का अग्रिम उठाव सोसायटी के माध्यम से कर सकते है। इसके लिये...
रीवा संभाग में सब्जी और फल उत्पादन में अच्छा कार्य हुआ है - एपीसी कृषि
17 May, 2024 04:14 AM IST | INDIATV18.COM
सतना /कृषि उत्पादन आयुक्त श्री एसएन मिश्रा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार रीवा में आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में उद्यानिकी, पशुपालन, दुग्ध संघ, मछली पालन एवं एमपी एग्रो की समीक्षा...
सही कार्ययोजना बनाकर खेती का विकास करें - कृषि उत्पादन आयुक्त
17 May, 2024 04:12 AM IST | INDIATV18.COM
सतना /कृषि उत्पादन आयुक्त श्री एसएन मिश्रा ने कृषि विकास की संभागीय समीक्षा बैठक में कहा कि रीवा संभाग में पिछले 10 वर्षों में सिंचाई के क्षेत्र में तेजी से...
एपीसी बैठक की तैयारी के संबंध में कृषि एवं संबध्द विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित
16 May, 2024 09:16 PM IST | INDIATV18.COM
जबलपुर l कृषि उत्पादन आयुक्त (ए.पी.सी.) की अध्यक्षता में जबलपुर संभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन 18 मई 2024 को जबलपुर में किया गया है, जिसमें रबी 2023-
24 की समीक्षा...
संभागायुक्त ने जोगीटिकरिया में संचालित कोदो कुटकी प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण किया
16 May, 2024 09:13 PM IST | INDIATV18.COM
डिंडौरी कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने आयुक्त श्री वर्मा को अवगत कराते हुए बताया कि जिले में कोदो कुटकी का उत्पादन अधिक होता है। जिसके तहत कच्चे माल से तैयार...
किसानों की मौजूदगी में किया गया फसल पर ड्रोन से कीटनाशक का छिड़काव
16 May, 2024 09:10 PM IST | INDIATV18.COM
कृषि में ड्रोन तकनीकी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत आज गुरुवार को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा पाटन विकासखण्ड के ग्राम उड़ना सड़क के...
किसानों को खेती के माध्यम से मिले अधिक से अधिक लाभ
15 May, 2024 09:29 PM IST | INDIATV18.COM
अनूपपुर कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के किसानों को खेती के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ अर्जित हो,...
नरवाई प्रबंधन पर जागरूकता शिविर का आयोजन संपन्न
15 May, 2024 09:21 PM IST | INDIATV18.COM
दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन पर जिले में नरवाई प्रबंधन का प्रशिक्षण एवं मशीनों का प्रदर्शन लगातार किया जा रहा है, नरवाई जलाने की प्रथा को हतोत्साहित करने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट दमोह के द्वारा जारी दण्डप्रक्रिया संहिता के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी किया गया हैं। नरवाई प्रबंधन एवं प्रशिक्षण आयोजित होने से किसान वर्ग में जागरूकता आई है और भूसा बनाने की ओर अग्रसर हो रहे है।
सहायक संचालक कृषि एस.एल. कुर्मी ने बताया शिविरों का आयोजन लगातार प्रत्येक विकासखण्ड में किया जा रहा है। यह शिविर दमोह विकासखण्ड से प्रारंभ किये गये थे। आज छठवें शिविर का आयोजन जबेरा विकासखण्ड के ग्राम सिग्रामपुर में किया गया, जिसमें कृषकों को नरवाई प्रबंधन का प्रशिक्षण एवं मशीनों का प्रदर्शन किया गया। शिविरों मे कृषकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग के द्वारा नरवाई जलाने की प्रथा को हतोत्साहित करने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे है।
उन्होने बताया नरवाई जलाने वाले स्थल एवं नरवाई न जलाने वाले स्थल के पृथक-पृथक सेम्पल लिये गये जिनके परीक्षण में पाया गया नरवाई जलाने वाले स्थल से नरवाई न जलाये जाने वाले स्थल की मिट्टी में पोषक तत्व अधिक पाये गये। इससे स्पष्ट हुआ है कि यदि हम नरवाई में आग लगाते है तो भूमि की उर्वरा शक्ति एवं पोषक तत्वों को हानि होती है।
कृषि वैज्ञानिक डॉ बी.एल. साहू ने बताया कृषक बंधु फसल अवशेष/नरवाई को खेत में जला देते हैं जिससे मृदा में उपस्थित लाभदायक सूक्ष्म पोषक तत्व एवं जैविक कार्बन जल कर नष्ट हो जाता है, जिससे मृदा सख्त एवं कठोर तथा बंजर हो जाती है तथा फसलों में विभिन्न प्रकार के रोग, कीट एवं बीमारियो एवं खरपतवारों की समस्या दिन प्रति दिन बढ़ती जाती है। जिससे फसलोत्पादन में कमी एवं लगातार जल स्तर मे गिरावट देखी जा रही है। उन्होंने कृषक बंधुओं से कहा नरवाई में आग न लगाये उसके स्थान पर वैकल्पिक विधियां जैसे- बंडल बनाना, स्ट्रारीपर से भूसा बनना, जैविक खाद बनाना एवं फसल अवशेष का उपयोग अच्छादन के रूप में किया जा सकता है।
सहायक संचालक कृषि ने कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट दमोह के द्वारा जारी दण्डप्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के बारे में कृषकों को बताया । उन्होंने कहा यदि कृषक बंधु नरवाई या फसल अवशेष जलाते है तो निर्देशों का उल्लंघन किये जाने पर व्यक्ति/निकाय को नेाटिफिकेशन प्रावधानानुसार पर्यावरण क्षति पूर्ति राशि देनी होगी।
कार्यक्रम में सुश्री शहला नाज कुरैशी कृषि अभियांत्रिकी ने ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से अनुदान पर कृषि यंत्र खरीदने की जानकारी दी। उन्होंने बताया नरवाई प्रबंधन के लिये विभिन्न कृषि यंत्रों जैसे प्लाऊ, हेप्पी् सीडर, स्ट्रा रीपर, श्रेडर, बेलर, रीपर कम बाईंडर, सुपर सीडर एवं जीरो टिलेज सीड ड्रिल पद्धति का उपयोग कर नरवाई को बिना जलाये प्रबंधन किया जा सकता है। शिविर में कस्टम हायरिंग योजना के बारे में जानकारी दी गई। श्री दीपक शुक्ला ने नरवाई प्रबंधन मशीनों की तकनीकी जानकारी तथा प्रदर्शन कराया गया।
वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी पटेरा एम.एल. गहरवार ने किसानों को एम.पी. किसान एप पर पंजीयन के बारे में अवगत कराया । कृषकों ने नरवाई न जलाने की शपथ ली। इस अवसर पर नरवाई प्रबंधन हेतु अत्याधुनिक मशीनों (चौपर, रेकर एवं बेलर) के द्वारा नरवाई के बंडल बनाने का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बी.टी.एम. (आत्मा ) श्री संजय रोहित, श्री संजय उपाध्याय (कृषि अभियांत्रिकी), समस्त कृषि विस्तार अधिकारी जबेरा, नीति आयोग आईटीसी मिशन सुनहरा कल टीम के साथ-साथ कृषकों की उपस्थिति रही।
नरवाई को अपनी आय का साधन बनायें-कलेक्टर श्री कोचर
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा नरवाई जलाने की व्यवस्था को हतोत्साहित करने के लिए जिले में एक बड़ा अभियान...
पर्याप्त अंकुरण क्षमता वाले बीज किसानों को वितरित करें
15 May, 2024 09:15 PM IST | INDIATV18.COM
बालाघाट कलेक्टर डॉ.गिरीश कुमार मिश्रा ने बुधवार को कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से बैठक की। बैठक में वर्ष 2023- 24 की...
उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को नवीन तकनीक का उपयोग करने प्रेरित करें
15 May, 2024 09:12 PM IST | INDIATV18.COM
कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने बुधवार को मंडला तथा नैनपुर क्षेत्र के अनेक ग्रामों का भ्रमण करते हुए विभिन्न योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस...
किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज दिलाने जिला स्तरीय दल का हुआ गठन
15 May, 2024 09:08 PM IST | INDIATV18.COM
जबलपुर जिले में खरीफ बोनी के लिये धान एवं मक्का के बीज का भंडारण शुरू हो चुका है। कृषको को उचित मूल्य पर अच्छी गुणवत्ता का बीज मिल सके, इसलिये...



